Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News : 2 पास्टरों में हुआ विवाद, Bajinder Singh ने विजय...

Jalandhar News : 2 पास्टरों में हुआ विवाद, Bajinder Singh ने विजय पर‌ लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: गांव ताजपुर में स्थित ग्लोरी एंड विजडम चर्च के पास्टर बलजिंदर सिंह के खिलाफ थाना सिटी कपूरथला ने उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया था। इस मामले को लेकर आज पास्टर बलजिंदर सिंह ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि पास्टर विजय 5 सालों से उनके खिलाफ गलत टिप्पणी कर रहा है। बलजिंदर सिंह के अनुसार वह इसलिए कर रहा है क्योंकि जहां पर उनका पालन पोषण हुआ है वह भी वहीं का रहने वाला है। विजय बलजिंदर से पहले पास्टर बना था लेकिन वह उसके बाद से इस बात से परेशान होने लगा। इसके बाद एक चैनल बनाकर वह उनके बारे में लड़कियां रखने को लेकर गलत टिप्पणी करने लग गया।

बलजिंदर का कहना है कि वह लोगों को नशे से मुक्ति करवाते हैं और सही राह पर चलने की शिक्षा देते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में उनका लड़ाई झगड़ा या कोई भी ऐसा मामला दर्ज नहीं है। बलजिंदर ने कहा कि विजय पर उन्होंने पहला मामला दर्ज करवाया हुआ है, जिसमें विजय का बेटा चंदन भगोड़ा करार है और अब तक उसने जमानत नहीं करवाई। लड़की के साथ प्रेस वार्ता करने के मामले में उन्होंने एक सकेंडल तैयार किया। इस लड़की के रिश्तेदार साथ बैठे हैं और लड़की के पति को उसने पास्टर बनाया है और उसे उसका सर्टिफिकेट भी दिया है।

 बलजिंदर के अनुसार वह लड़की पहले उनके चर्च में आती थी। लड़की की जालंधर में जिस लड़केसे शादी हुई है और वह लड़का बी बलजिंदर के पास पहले चर्च में आता था। बलजिंदर ने कहा कि उन्होंने 16 तारीख को शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद विजय ने 20 तारीख को थाने में शिकायत दे दी और उसमें झूठी कहानी बना दी। वही चंदन और रॉकी की तस्वीरें जारी करते हुए दिखाया कि दोनों ने मिलकर उन पर केस दर्ज करने की यह कहानी रची थी।

इस ड्यूटी कहानी को लेकर बलजिंदर ने खुलासा करते हुए कहा कि लड़की की की माता उनके चर्च में वालंटियर थी। उनकी चर्च में दो लोग ठगी करते हुए पकड़े गए। इनकी एक दो बार उनके पास शिकायत भी सामने आई थी। इस मामले में दो ढाई साल पहले थाने में शिकायत भी दी गई थी। पास्टर बलजिंदर का कहना है कि अगर वह ऐसे गलत काम करते हैं तो पास्टर विजय का मामा अभी भी उनकी चर्च में क्यों आता है। बलजिंदर ने अपने ऊपर लगे हुए आरोपों को बुनियाद बताया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -