Punjab Govt AD
HomeNationalदिव्यांग नाबालिग को खंभे से बांधकर की पिटाई, कपड़े तक फाड़े

दिव्यांग नाबालिग को खंभे से बांधकर की पिटाई, कपड़े तक फाड़े

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दरभंगाः दिव्यांग नाबालिग की जमकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। बदमाशों की ओर से पिटाई के साथ नाबालिग के कपड़े तक फाड़ दिए गए थे। जिसके बाद पोल के साथ बांधकर उसे पीटा गया। घटना कमतौल थाना क्षेत्र की मजगामा पंचायत के मुहम्मदपुर वार्ड 5 की है। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

पीड़ित दिव्यांग ने बताया कि उसके गांव के कुछ दोस्तों का मारपीट करने वाले 4 युवाओं से किसी बात को लड़ाई हुई थी। उसका दोस्त गांव से बाहर भाग गया। भागे दोस्तों को बुलाने के लिए जब पीड़ित राजी नहीं हुआ तो, चारों आरोपियों ने उसे पोल से बांध दिया और मारपीट की।

कमतौल थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच की गई है। अब तक पीड़ित ने कोई भी आवेदन नहीं दिया है। पुलिस मामले का पता लगा रही है। झगड़ा क्यों हुआ, यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -