बठिंडा : पंजाब हेल्थ सिस्टम चंडीगढ़ डायरेक्टर डॉ. अनिल गोयल सोमवार को बठिंडा पहुंचेंगे। इस दौरान सिविल अस्पताल का निरीक्षण करेंगे, ताकि उन्हें समय-समय पर मरीजों को आ रही परेशानी व समस्या के बारे में पता चल सके और उन्हें ठीक किया जा सके।
पंजाब स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं खुद बठिंडा का रहने वाला हूं, इसलिए आज बठिंडा के सरकारी अस्पताल में जांच के लिए आया हूं। उन्होंने कहा कि मैंने यहां आकर देखा कि अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें लगी हैं और पार्किंग में गाड़ियां खड़ी करने की जगह नहीं है, इससे पता चलता है कि लोग सरकारी सेवाओं से बहुत खुश हैं और सरकारी अस्पताल में अपना इलाज कराते हैं।
