मन्दिर कमेटी ने लगभग पूरी की तैयारियां श्रद्धालुओं के लिए रहेगी विशेष व्यवस्था
ऊना/सुशील पंडित: उत्तरी भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल धौमेश्वर मन्दिर तलमेहड़ा गांव बही जो रामगढ़ धार के सवसे ऊंचे टीले पर स्थित है। द्वापर में पांडवों द्वारा बनाए गए मन्दिर की वड़ी विशेषता यह है कि हजारों की संख्या में राज्य व बाहरी प्रदेशों के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है धर्मेश्वर महादेव। 15 जुलाई से शुरू हो रहे सावन मास के मेलों को लेकर मन्दिर को पूरी तरह सजाया गया है। मन्दिर ट्रस्ट के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धौमेश्वर मन्दिर कमेटी द्वारा 15 जुलाई से 16 अगस्त तक सावन मास के मेलों को लेकर मन्दिर कमेटी ने पूरी तैयारियां कर ली है। धौमेश्वर मन्दिर को दुल्हन की तरह सज़ा दिया गया है और मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं।जिस से किसी को कोई परेशानी न हो।प्रवीण शर्मा ने कहा कि हर वर्ष सावन मास में रविवार को वड़ी धार्मिक संध्या का आयोजन किया जाता है। 16 जुलाई के दिन रविवारी संघ्या पर हिमाचल के मशहूर गायक रमा धीमान, विजय राणा और राज कुमार शर्मा शिव महिमा का गुणगान करेंगे।

बहीं 23 जुलाई दिन रविवार को पंजाब के मशहूर गायक मानव हीरा व ऊना के मशहूर कलाकार गुरप्रीत गुप्पी और अरविंद राजा शिव गुणगान करेंगे। 30 जुलाई 2023 दिन रविवार को सा रे गा मा पा कलाकार अनमोल राजा और पंजाब के मशहूर कलाकार कुमार सोनू अपनी प्रस्तुति देंगे। 6 अगस्त दिन रविवार को पंजाब के मशहूर कलाकार कुलदीप (मिनी ग्रेवाल) और हिमाचल के मशहूर कलाकार विकास शर्मा मलांगड़ भजन प्रस्तुत करेंगे। 13 अगस्त 2023 दिन रविवार को गायक हिमाचल के मशहूर कलाकार धीरज शर्मा और पंजाब के मशहूर कलाकार जस्सी हीर प्रस्तुती देंगे। प्रवीण शर्मा ने कहा कि धौमेश्वर मन्दिर कमेटी सावन मास के मेलों के लिए पूरी तरह तैयार है और मन्दिर में आने वाले हर श्रद्धालु के लिए उचित व्यवस्था मन्दिर के अलौकिक शिवलिंग की पूजा अर्चना करवाना ओर मन्दिर में हर प्रकार की उचित व्यवस्था रखना मन्दिर कमेटी का दायित्व है। प्रबंधक कमेटी के प्रधान प्रवीण शर्मा ने कहा कि गाड़ियों के लिए पार्किंग श्रद्धालुओं के लिए भोजन व अन्य साफ सफाई रखना भी कमेटी का दायित्व है, उसे पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए जनता से सहयोग की अपील की है।
सावन मास में दर्शनों के लिए 24 घण्टे खुला रहेगा धौमेश्वर मन्दिर
प्रवीण शर्मा ने कहा कि सावन मास के मेलों के दौरान धौमेश्वर मन्दिर के कपाट दर्शनों के लिए 24 घण्टे खुले रहेंगे, कोई भी श्रद्धालू कभी भी आलौकिक धौमेश्वर मन्दिर के शिवलिंग के दर्शन कर सकता है। उन्होंने कहा कि मन्दिर में हर आने वाले श्रद्धालुओं को मन्दिर परिसर में साफ सफाई रखने के लिए कमेटी के सदस्य जागरूक करेंगे ताकि धौमेश्वर मन्दिर भारत स्वच्छ अभियान में नंबर बन सके।
किसी भी प्रकार का नशा करने वालों को मन्दिर परिसर में नहीं मिलेगी एंट्री
प्रवीण शर्मा ने कहा कि मन्दिर कमेटी के 50 वॉलिंटियर पुलिस जवानों के साथ मन्दिर परिसर में सेवाएं देंगे और दस से ज्यादा जवान मन्दिर के मुख्य गेट पर सेवाएं देने और जो श्रद्धालु किसी प्रकार के नशे से ग्रस्त होगा उसे मन्दिर परिसर में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रवीण शर्मा ने कहा कि मन्दिर कमेटी ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धौमेश्वर मन्दिर तलमेहड़ा गांव वही में सावन मास के मेलों को शांति पूर्ण सम्पन्न करवाने का फैसला लिया है और श्रद्धालुओं से सौहार्द बनाने का आह्वान भी किया है।