Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: PM Modi के आने से पहले डेरा बल्ला में पहुंचे...

Jalandhar News: PM Modi के आने से पहले डेरा बल्ला में पहुंचे श्रद्धालु, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (Ens): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज डेरा बल्ला में आने वाले हैं। ऐसे में उनके आने से पहले श्रद्धालु पंडाल में बैठ गए हैं। संत निरंजन दास से मुलाकात के बाद पीएम श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। बता दें कि आज संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी का 639वां प्रकाश पर्व है। इस मौके पर पीएम डेरा बल्ला में नतमस्तक होने आ रहे हैं।

शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा

शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर और आसपास के इलाकों में जगह-जगह नाकेबंदी कर आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। बीते दिन पंजाब के डीजीपी गौरव यादव जालंधर पहुंचे थे और उन्होंने सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया था।

डीजीपी ने डेरा सचखंड बल्लां में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए रूट सुरक्षा, कड़ी निगरानी और भीड़ प्रबंधन को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के जवान भी डेरा बल्लां में तैनात कर दिए गए हैं। प्रशासन के अनुसार आदमपुर से लेकर डेरा सचखंड बल्लां तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -