महा शिवरात्रि पर कृष्ण विवाह, हीरानगर में झूमे श्रद्धालू
ऊना/सुशील पंडित : प्राचीन शिव मन्दिर हीरा नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान शनिवार को महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालु खूब झूमे । इस दौरान भगवान श्री कृष्ण के विवाह की मनमोहक झांकी निकाली गई। श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह पर श्रद्धालुओं ने खूब धमाल मचाई। नी मैं नचणा शाम दे नाल…, आज मेरे श्याम की शादी है… इत्यादि भजनों पर नाच गाकर खुशी मनाई। कथावाचक आचार्या विदुषी बेला पारीक ने भगवान के विवाह का वृतांत सुनाया। पंडित किशोरी लाल ने बताया कि 19 फरवरी को कथा उपरान्त विशाल भंडारे का आयोजन होगा। व कथा संपन्न होगी।
