Punjab Govt AD
HomeHimachalउपायुक्त ने इंदिरा खेल स्टेडियम के साथ विभिन्न संस्थानों का किया निरीक्षण

उपायुक्त ने इंदिरा खेल स्टेडियम के साथ विभिन्न संस्थानों का किया निरीक्षण

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊनासुशील पंडित उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को नेशनल करियर सर्विस सेंटर, प्रेम आश्रम(विशेष स्कूल) व इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने कहा कि जिला में युवाओं का रूझान खेलों के प्रति पैदा करने के लिए खेल स्टेडियम में आवश्यक सभी सुविधाएं उपलबध करवाई जाएंगी ताकि जिला के खिलाड़ियों को खेल के लिए उचित मंच उपलब्ध करवाया जा सके। सोमवार को उपायुक्त ने खेल स्टेडियम में सभी खेल मैदान व इंडोर स्टेडियम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने खेल विभाग के अधिकारियों व खेल कोचों के साथ खेल मैदानों में खिलाड़ियों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान करने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इंडोर स्टेडियम में टेबल टेनिस, बैडमिंनट व जुडो खेल की सुविधाएं उपलबध है। जतिन लाल ने कहा कि इंडोर स्टेडियम की मुरम्मत करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग से प्राकलन तैयार करवाया जाएगा ताकि खेलों को बढ़ावा दिया जा सके और खिलाड़ियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान हो सके।

जतिन लाल ने कहा कि इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम को भी बेहतर व व्यवस्थित खेल मैदान बनाने का प्रयास किया जाएगा ताकि खिलाड़ियों को उनकी रूचि के अनुसार खेल मैदान की सुविधा मिल सके। इसके साथ ही हॉकी मैदान में भी खिलाड़ियों के लिए डेªसिंग रूम व वाशरूम का प्रबंध भी किया जाएगा। उन्होंने डीआरओ को खेल मैदान की डिमार्केशन करवाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने खेल मैदान में स्थित स्विमिंग पूल व स्पोर्टस हॉस्टल इत्यादि का भी निरीक्षण किया। 

उपायुक्त ने नेशनल करियर सर्विस सेंटर का किया निरीक्षण
उपायुक्त ने नेशनल करियर सर्विस सेंटर का निरीक्षण किया और वहां प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे विशेष बच्चों से मुलाकात की तथा उनके साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्हांेने विशेष बच्चों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहे प्रशिक्षकों से कहा कि वे बच्चों को भरपूर प्यार दें तथा उन्हें प्यार के साथ ही सभी चीजों के बारे में जानकारी के साथ-साथ प्रशिक्षित करें। उन्होंने नेशनल करियर सर्विस सेंटर में कौशल प्रशिक्षण कार्यशाला (ऑटोमोबाइल) व मूल्यांकन कार्यशाला(जनरल मकैनिक) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अध्यापकों से कहा कि वे विशेष बच्चों को उनकी दैनिक दिनचर्या के बारे में भी प्रशिक्षित करें ताकि उन्हें रोजमर्रा के कार्य करने के लिए आसानी हो सके।

जतिन लाल ने प्रेम आश्रम विशेष स्कूल में बच्चों से भी मुलाकात की
उपायुक्त ने प्रेम आश्रम विशेष स्कूल में जाकर बच्चों से मुलाकात की तथा स्कूल के विशेष बच्चें के साथ टेबल टेनिस भी खेला। विशेष बच्चों ने उपायुक्त के साथ हाथ मिलाया और नमस्तें की जिससे बच्चें काफी खुश हुए। उपायुक्त ने वहां के अध्यापकों से कहा कि इन बच्चों को भरपूर प्यार दें और प्यार से ही बच्चों को उनकी क्षमता के अनुसार पढ़ाएं ताकि बच्चों को अच्छा अनुभव हो सके।इस अवसर पर उन्होंने पुराने बीडीओ कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा कार्यालय के समीप पार्क को भी देखा। उन्होंने कहा कि पुराने बीडीओ कार्यालय स्थल पर एक बढ़िया कॉम्प्लैक्स बनाने का प्रयास किया जाएगा।  उन्होंने डीआरओ को पुराने बीडीओ कार्यालय के आवश्यक दस्तावेज़ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसी वरिंदर शर्मा, बीडीओ केएल वर्मा, डीआरओ अजय कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -