Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaपंजाबः ट्रक की चपेट में आने से दंपति की मौत, देखें वीडियो

पंजाबः ट्रक की चपेट में आने से दंपति की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः गांव भट्ठा धुआ में रविवार को एक ट्रक की चपेट में आने से दंपति की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक शराब के नशे में धुत्त था। जिसकी वजह से यह हादस हुआ है। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है। मृतकों की पहचान प्रदीप सिंह (33) और मनदीप कौर (30) के रूप में हुई है। 

मृतक प्रदीप सिंह प्राइवेट बैंक में काम करता था और पत्नी प्राइवेट स्कूल में अध्यापिका का कार्य करती थी। हादसा इतना भयावक था कि दंपति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गांव चंगना के रूप में हुई है। दोनों बुलेट बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में किसी समारोह शामिल होने के लिए नकोदर जा रहे थे। जिनको पीछे से आ रहे तेजरफ्तार ट्रक चालक ने उन्हें कुचल दिया। लोगों के मुताबिक यह ट्रक किसी शैलर मालिक का है।

ट्रक से किसी तरह का कोई वाहन का कागज नहीं बरामद हुए। लोगों ने घटना स्थल पर धरना लगा शैलर मालिक की गिरफ्तारी की मांग की है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामला शांत करवाया। 

थाना मुल्लापुर की पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना स्थल पर SHO जसवीर सिंह के मुताबिक आरोपी ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया है। उसका मेडिकल करवाया गया है। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर आगे की जांच शुरू की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -