Punjab Govt AD
HomeHimachalऊना के सीमावर्ती गांवों से पानी के भरे सैंपल की रिपोर्ट जल्द...

ऊना के सीमावर्ती गांवों से पानी के भरे सैंपल की रिपोर्ट जल्द सार्वजनिक किए जाने की मांग 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ट्यूबवेल के माध्यम से पानी दिए जाने का जिला प्रशासन से मिला आश्वासन 

ऊना/ सुशील पंडित :  जिला ऊना के सीमावर्ती गांवों  में बॉर्डर पर लगी एक उद्योगिक इकाई द्वारा छोड़े जा रहे पानी से लोगो की फसलों पर  इसका असर पड़ रहा है। जिसको लेकर बॉर्डर पर बसे कई गांव के लोगों ने अपनी समस्या को लेकर हिमाचल सरकार और पंजाब सरकार को आपबीती सुनाई थी।  हिमाचल सरकार द्वारा इन पांच गांवो में पानी के सैंपल लिए गए थे ताकि पानी की क्वालिटी को चेक किया जा सके ,लेकिन पानी के भरे सैंपलों को कई दिन बीत जाने के बाद सैंपल की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई है जिसको लेकर इन गांवों के प्रतिनिधियों ने आज आईपीएच विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात की और उन्हें पानी के भरे सैंपल की रिपोर्ट सीनियर अधिकारी के सिग्नेचर होने के बाद जल्द सौप  दिए जाने का आश्वासन मिला है ।

अधिकारियों द्वारा पानी की समस्या को देखते हुए आसपास के गांव से ट्यूवेल के माध्यम से पानी पहुंचाए जाने का आश्वासन भी दिया है । जिसमें उन्होंने एक माह का समय भी दिया है। गांव के लोगों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अगर उनकी समस्या का दिए समय से कुछ दिन बाद भी समाधान आईपीएच विभाग द्वारा नहीं किया जाता है तो वह गांव के अन्य लोगों के साथ मिलकर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे जिसकी जिम्मेदारी आईपीएच विभाग और जिला प्रशासन की होगी |

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -