ऊना /सुशील पंडित: युवा भाजपा नेता और रेलवे एक्टिविस्ट अरुण कौशल ने अंबाला मंडल के अधिकारियों के समक्ष ज़िला ऊना के उपमंडल अंब में आयोजित होने वाले मैड़ी और माता चिंतपूर्णी मेले के दौरान अंबाला छावनी से अंब अंदौरा तक विशेष ट्रेन चलाने और 14053/14054 हिमाचल एक्सप्रेस के जनरल डिब्बों की संख्या बढ़ाने की मांग उठाई है।
कौशल ने कहा कि दोनों मेलों के अवसर पर पंजाब और हरियाणा सहित अन्य राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुविधा हेतु रेलवे को उचित कदम उठाने चाहिए ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। आगे उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अंब अंदौरा स्टेशन पर सभी रेलगाड़ियों का दो मिनट का ठहराव है।उन्होंने अपनी मांग में लिखा है कि पर्व के दौरान सभी रेलगाड़ियों को अंब अंदौरा स्टेशन पर पाँच मिनट तक रुकने का निर्देश दिया जाँए ताकि यात्री आसानी से ट्रेनों में चढ़ सकें।
