नई दिल्ली: बीते दिन राजधानी में हुए लाल किले के पास कार में हुए विस्फोट के बाद पूरे देश में दहशत का माहौल है। मरने वालों की संख्या भी इस धमाके में बढ़कर 12 हो गई है। वहीं 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तर प्रदेश तक में पुलिस छापेमारी कर रही है। अब इस पूरे मामले पर राजनाथ सिंह का बयान भी सामने आ गया है।
रक्षा मंत्री ने यह साफ तौर पर कह दिया है कि किसी भी हालात में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि इस धमाके का जो भी कोई जिम्मेदार है उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले की तेजी से सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही जांच की जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी। इसके साथ राजनाथ सिंह ने कहा कि- ‘अभी से क्लियर कर दे रहा हूं किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों को अदालत में लाया जाएगा’।
I wish to assure my fellow citizens that the country’s leading investigative agencies are conducting a swift and thorough inquiry into the incident. The findings of the investigation will soon be made public. I want to firmly assure the nation that those responsible for this…
— रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India (@DefenceMinIndia) November 11, 2025
जांच एजेंसियां कर रही हैं जांच
रक्षा मंत्री ने कहा कि – ‘मैं दिल्ली में हुई इस दुखद घटना में मारे गए सभी लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। मैं ईश्वर से यह प्रार्थना करता हूं कि इस गहन दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और सांत्वना दे। साथ ही मैं अपने देश के नागरिकों को यह विश्वास दिलवाना चाहता हूं कि देश की मुख्य जांच एजेंसियां इस घटना की गहराई से जांच कर रही हैं। जल्द ही निष्कर्षों को जनता के सामने रखा जाएगा’।
I extend my heartfelt condolences to all those who lost their lives in the tragic accident that occurred in Delhi yesterday. I pray to God to grant strength and solace to the bereaved families in this hour of deep grief: Raksha Mantri Shri @rajnathsingh
— रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India (@DefenceMinIndia) November 11, 2025
बंद किया गया लाल किला
लाल किले के पास हुए इस ब्लास्ट के बाद अब सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियात के तौर पर मेट्रो स्टेशन के 2 गेट बंद कर दिए हैं। इसके अलावा लाल किले को भी 13 नवंबर तक लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में यूएपीए के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की है। सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले को लेकर हर एंगल से जांच कर रही हैं।