ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत आते दौलतपुर चौक में थार गाड़ी से हुई टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अमित शर्मा पुत्र स्व0 जय किशन दास निवासी मरवाडी तह0 घनारी ने बताया कि दौलतपुर चौक पर अमर स्वीट शॉप के नजदीक एक काले रंग की थार गाड़ी संख्या (पीवी 32 वाई 1616) जो दौलतपुर चौक की तरफ से तलवाड़ा की तरफ जा रही थी के चालक ने थार गाड़ी को तेज रफतार व गलत दिशा में चलाते हुए बाइक संख्या (एचपी 20 जी-4552) को सीधी टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की सहायता से घायल बाइक चालक संदीप कुमार(45) पुत्र रणधीर सिंह निवासी गांव दिलवां डा0 दियाडा तहसील अम्ब को ईलाज हेतु सीएचसी दौलतपुर अस्पताल ले जाया गया । जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर थार चालक हरजीत सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी एसवीएस नगर वजीदपुर जिला एसवीएस नगर पंजाब के विरुद्ध धारा 281, 106(1) वीएनएस के तहत पुलिस थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।