Punjab Govt AD
HomeHimachalझूला झूल रही नाबालिग की मौत

झूला झूल रही नाबालिग की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: सदर थाना के अंतर्गत आते गांव बहड़ाला में झूला झूल रही 13 वर्षीय बच्ची की मौत हुई है। पुलिस थाना सदर ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम 13 वर्षीय मनीषा अपनी झुग्गी झोपड़ी में रस्सी से बनाए गए झूले से झूल रही थी।तो अचानक ही लड़की रस्सी के बीच में फंस गई और उसका गला घुट गया। परिजनों ने बच्ची के रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर उसे फंदे से निकाला और गंभीर हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान मनीषा पुत्री भोषा देव निवासी बिहार के रूप में हुई है, जो कि पिछले काफी समय से परिवार सहित बहड़ाला में ही रह रहे हैं।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -