HomeBreaking NewsAll India One Rank Holder रहे Punjab के NEET Topper का पंखें...

All India One Rank Holder रहे Punjab के NEET Topper का पंखें से लटकता मिला शव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: 2017 में नीट के ऑल इंडिया वन रैंक होल्डर रहे डॉ. नवदीप सिंह ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर थे। 25 वर्षीय डॉ. नवदीप सिंह रेडियोलॉजी में एमडी कर रहे थे। नवदीप का शव दिल्ली पारसी अंजुमन (पारसी धर्मशाला) स्थित उनके कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर आईपी एस्टेट थाने की पुलिस पहुंची।

पुलिस के साथ एफएसएल ने नवदीप के कमरे की पड़ताल की। जांच के बाद फिलहाल उनके कमरे को सील कर दिया गया है। पुलिस ने उनका मोबाइल कब्जे में लेकर जांच के लिए फरेंसिक टीम के पास भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या की वजहों का पता नहीं चल सका है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक नवदीप सिंह मूलरूप से पंजाब के मुक्तसर साहिब के रहने वाले थे। परिवार में पिता गोपाल सिंह, मां सिमरनजीत कौर और एक छोटा भाई है। पिता पंजाब के एक कॉलेज में लेक्चरर हैं, जबकि छोटा भाई चंडीगढ़ के एक कॉलेज से एमबीबीएस कर रहा है।

एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद नवदीप ने कॉलेज के नजदीक की पारसी धर्मशाला में कमरा लेकर रहना शुरू किया था। दोपहर को परिजनों ने नवदीप को कॉल की, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। परिजन सुबह दिल्ली पहुंचे। गार्ड के साथ नवदीप के कमरे में पहुंचे तो उनको फंदे से लटका पाया।मामले की सूचना पुलिस और परिवार को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। बाद में छानबीन के बाद शव को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भेजा गया। परिवार शाम के समय दिल्ली पहुंचा तो शव का पोस्टमॉर्टम करवा दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -