- Advertisement -
HomePunjabKapurthalaKapurthala के व्यक्ति का Himachal में पेड़ से लटका मिला शव

Kapurthala के व्यक्ति का Himachal में पेड़ से लटका मिला शव

कपूरथला : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के रिट सतरुखा (बंगाणा) में एक 43 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान हरविंदर सिंह पुत्र बिक्र सिंह के तौर पर हुई है। मृतक कपूरथला के हरियाणी जट्टा का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला और उसके पैर भी जमीन पर लगे हुए थे। जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है।स्थानीय लोगों ने बंगाणा पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही एसएचओ रोहित चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस थाना बंगाणा के एसएचओ रोहित चौधरी ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए आरएच ऊना भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार हरविंदर सिंह ने पेंट शर्ट और जैकेट पहन रखी थी।

उसके शव के पास से एक स्काई ब्लू कलर का बैग मिला है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। जेब से मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान हुई। यह हत्या का मामला है या फिर उक्त व्यक्ति ने खुद आत्महत्या की है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस बारीकी से मामले की तफ्तीश कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page