नई दिल्ली : यूपी के मथुरा में एक विदेशी नागरिक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। विवादित रसियन बिल्डिंग से ये शव बरामद किया गया है। मृतक की उम्र 60 साल है और वह यूके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फ्लैट नंबर 507 में यूके के रहने वाले 60 वर्षीय शख्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शख्स की पहचान पॉल एंथनी ओडोनिल उर्फ अच्युतानंद दास बताई जा रही है।
वह 3 महीने से वृंदावन में किराए पर रह रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक पॉल एंथनी ओडोनिल 40 साल से इस्कॉन से जुड़े हैं। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। मामला थाना वृंदावन कोतवाली इलाके के रमण रेती क्षेत्र का है।