Punjab Govt
HomeNationalRailway Station पर सूटकेस में मिली लाश, मचा हड़कंप

Railway Station पर सूटकेस में मिली लाश, मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के दादर रेलवे स्टेशन पर एक शव मिलने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अरशद अली के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल के जवान दादर रेलवे स्टेशन पर गश्त पर निकले थे। इसी दौरान आरपीएफ जवानों की नजर एक ट्रैवल बैग पर पड़ी, जिसे एक व्यक्ति लेकर जा रहा था। सुरक्षा बल के जवानों को बैग और उसके हाव भाव को लेकर शक हुआ तो जवानों ने उससे पूछताछ की।

 वह न बोल सकता था न सुन सकता था, केवल इशारों में बात कर रहा था। संदेह होने पर जांच के दौरान ट्रैवल बैग को खोलते ही आरपीएफ के जवानों के होश उड़ गए। बैग में खून से लथपथ हालत में एक शव मिला। रेलवे सुरक्षा बल ने जांच की तो पता चला कि बैग में शव भरकर कहीं ठिकाने लगाने ले जा रहा था।पुलिस के मुताबिक ट्रैवल बैग ले जा रहे शख्स का नाम जय चावड़ा है।

इस मामले में चावड़ा के दोस्त शिवजीत सिंह का नाम भी सामने आया है। शिवजीत सिंह पर आरोप है कि उसने अपने दोस्त जय की अरशद अली नाम के शख्स की हत्या करने में मदद की। पुलिस ने आरोपी शिवजीत निवासी उल्हासनगर और जय चावड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार जब्त कर लिया है। फिलहाल हत्या के सही कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -