HomeEntertainmentझाड़माजरी के अलम्बिक चौक पर नाले में मिला शव

झाड़माजरी के अलम्बिक चौक पर नाले में मिला शव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बरोटीवाला/ सचिन बैंसल :  औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी के अलम्बिक चौक के समीप पानी की निकासी के नाले में युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान अशीष वासुदेव को रूप में हुई है जो अपने पिता के साथ बद्दी के गुप्ता प्रोपर्टी बिल्डिंग में रहता था। वीरवार सुबह राहगीरों ने नाले में युवक का शव गिरे होने की सूचना बरोटीवाला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बरोटीवाला पुलिस की टीम मौके पहुंची और नाले से युवक के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस को युवक की जेब से कुछ पैसे और  एक पर्ची मिली जिस पर दो मोबाइल नम्बर लिखे थे। प्लम्बर के मोबाइल नम्बर पर फोन करने पर पता चला के युवक गुप्ता प्रॉपर्टी न्यू टाऊन का रहने वाला है। जिसके बाद प्लम्बर ने मृतक युवक के पिता को सूचित किया। नाली से पुलिस टीम ने मोबाइल भी ढूंढा जो पानी में गिरने के कारण बंद पडा था।

मृतक  की पहचान आशीष वासुदेव पुत्र राजेन्द्र वासुदेव निवासी गुप्ता प्रॉपर्टी हाउस नम्बर 5/6 ब्लॉक-डी न्यू टाऊन के रूप में हुई। युवक एक निजी उद्योग में काम करता था और अपने पिता के साथ न्यू टाऊन में रहता था। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर मृतक युवक के पिता ने शव की शिनाख्त की। पिता ने बताया के बुधवार को युवक अपनी सैलरी लेने उधोग में गया था और रात को वापस नहीं आया और वीरवार सुबह उसका शव नाले में गिरे होने की सूचना मिली।

बरोटीवाला पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ढ़ अस्पताल भेज दिया। युवक के शरीर पर चोट के कोई ऐसे निशान नहीं मिले जिससे हत्या की आशंका हो। नाली में गिरने के चलते युवक के नाक पर घाव के निशान थे। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया के पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -