कोटा : ग्रामीण के सांगोद थाना इलाके में चाचा भतीजे की हत्या का मामला सामने आया है। दोनों के शव आज सुबह सड़क किनारे मिले। जानकारी अनुसार सांगोद निवासी अशोक और रवि कुमावत रिश्ते में चाचा-भतीजे थे।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को स्थानीय हॉस्पिटल लेकर आई। मालबावड़ी इलाके के पास शव सड़क पर पड़े मिले और एक टूटी बाइक मिली। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की पहचान की।
घरवालों का आरोप है कि उनका किसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उसके संबंध में बात करने के लिए दोनों को बुलाया गया था। आरोप है कि सामने वाले पक्ष ने बात के बहाने बुलाकर दोनों की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है।
