आज वैशाख कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज शाम 7 बजकर 02 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 11 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 8 बजकर 49 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज शाम 7 बजकर 2 मिनट से कल सुबह 8 बजकर 11 मिनट तक पाताल लोक की भद्रा रहेगी। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 8 अप्रैल का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।
मेष राशि- आज आपका दिन सुनहरा गुजरेगा। आज किसी घनिष्ठ मित्र के सहयोग से बेकरी का बिजनेस करने वालों को दोगुना मुनाफा होने का योग है और आपकी आर्थिक बेहतर होगी। आज आपको जीवन में मौज-मस्ती के कुछ बेहतर मौका मिल सकते हैं। पास पड़ोस में कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं साथ ही किसी जरूरी काम में आपको दोस्तों का सपोर्ट भी मिलेगा। आज खुद को बेहतर साबित करने के लिए दिन अच्छा है आप अपने आपको भाग्यशाली महसूस करेंगे। किसी के साथ मिलकर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिल सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
वृष राशि- आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आपको अपने करियर में बदलाव लाने के लिए कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस राशि के जातकों को राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिल मिलेगी। जीवनसाथी से मनपसंद की कोई चीज उपहार में मिल सकती है। आज आपके सारे रुके हुए जरूरी काम पूरे हो जाएंगे। आज आपको उम्मीद अधिक धनलाभ होने की संभावना है। सेहत के लिहाज से आज का दिन ज्यादा अच्छा रहेगा। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें साथ किसी व्यर्थ की बहस से दूर रहें।
मिथुन राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सॉफ्टवेयर इंजीनीयर्स को किसी बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर हो सकती है और आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। लेकिन आज काम ज्यादा और लाभ कम, इस तरह की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। आज आपको वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कारोबारी में व्यावसायिक साझेदारी करते समय घर के बड़ों की सलाह जरूर लें, ऐसा करने से आपको आज काफी फायदा हो सकता है। आज ऑफिस में काम बिना किसी स्ट्रेस के पूरा हो जाएगा। पारिवारिक जीवन में किसी भी तरह के क्लेश से आज मुक्ति मिलेगी। लवमेटस किसी हिल स्टेशन पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे।
कर्क राशि- आज का दिन आपके शुभ फलदायी रहेगा। आज आपके कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होता नजर आएगा। आज दोस्तों के साथ बिगड़े हुए रिश्तों में भी सुधार आ सकता है। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रुझान बढ़ सकता है। अगर आज आपके मन में कोई बात दबी हुई हो तो उसे खुलकर सामने लाए अपनी मां से जरूर शेयर करें। ऐसा करने से अपका मन शांत होगा और आपकी परेशानियों का हल भ निकलेगा। आज आपको अपनी सेहत के प्रति काई सावधान रहना होगा साथ ही आपको तली-भुनी चीजें खाने से बचने का प्रयास करें। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।
सिंह राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज का दिन कुछ खास कामों के लिए दिन बेहतर है। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में आज आप यात्रा पर भी जा सकते है, आपकी यात्रा सुखद रहेगी। आपके अच्छे अनुभव और कार्यकुशलता के कारण आपके साथी आपसे कुछ सलाह लेंगे। आज घर पर कुछ खास मेहमानों के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा होगा और फिर शाम तक छोटी सी पार्टी का आयोजन हो सकता है। किसी को पैसे उधार देने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। आज बदलते मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए लकी होने वाला है। काफी दिनों से रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आज आपको शैक्षिक के क्षेत्र में उन्नति मिल मिलेगी। लोग आपकी योजनाऔ से काफी प्रभावित होंगे। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़िया रहेगा , आज जो भी काम आप करेंगे उसमें कामयाबी अवश्य मिलेगी। साथ ही आज आपका भाग्य भी आपका साथ देगा। रचनात्मक कार्यों में आपका रूझान बढ़ेगा। कोई करीबी भी आपकी खुशियों को दोगुना कर सकता है। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा धैर्य के साथ की गई बातचीत आपके फेवर में होगी। आपका दांपत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा, घर से क्लेश दूर होगा।
तुला राशि- आज का दिन आपके फेवर में रहेगा। आज आप किसी भी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल होगें। आज ऑफिशियल कामों में आप अधिक व्यस्त रहेंगे साथ ही आज कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए। परिवार में आपसे छिपाई गई कुछ बातें आज आपके सामने भी आ सकती है। जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छे पल बिताने का अवसर मिलेगा। संतान के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है। किसी भी मामले को बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करेंगे तो आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। सेहत पहले की अपेक्षा अच्छी रहेगी।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आज किसी मित्र की मदद से आपके बिगड़े हुए काम भी काम बनेंगे। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स अगर किसी नये कोर्स में एडमिशन लेना चाह रहे हैं, तो आज का दिन बेहद शुभ है। साहित्य से जुड़े लोगों को उनकी काबिलीयत के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आज आप दूसरों की जरूरतों को पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे। बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट दे सकते हैं। सोसाइटी में आपका रुतबा बढ़ेगा। घर से दूर रहकर पढ़ाई या जॉब करने वालों को आज अपने फैमिली से मिलने का अवसर मिल सकता है।
धनु राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको अचानक से धन लाभ होने की संभावना है। आय के कुछ नए स्रोत सामने आएंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। कार्य योजनाएँ आज समय से पूरे हो जाएंगी। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। फैशन डिजाइनिंग से जुड़े क लोगों आज सफलता के नए स्रोत मिलेंगे। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा। इससे आपका मन खुश हो जाएगा। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा।
मकर राशि- आज आपका दिन मिला-जुला अनुभव देने वाला रहेगा। अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते नजर आ सकते हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी से कोई ऐसी चीज भी मिल सकती है, जिसका आपको बहुत दिनों से इंतजार था। किसी पुराने मित्र से भी आज आपकी मुलाकात हो सकती है। आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है।
कुंभ राशि- आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आपके सोचे हुए सारे काम पूरे होंगे। इसके अलावा आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने के बारे में भी विचार कर सकते है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी। आपके मन में सकारात्मकता रहेगी। इससे आपको काफी फायदे भी होगा। आज पुराने कामकाज की नई योजनाएं समय से पूरी हो जाएंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। आज अपनी ऊर्जा का प्रयोग आप सही दिशा में लगाएंगे जिसके आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
मीन राशि- आज आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आपको ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। लेकिन जिम्मेदारियों के बोझ से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है, लेकिन शाम तक मूड ठीक हो जाएगा। शाम को दोस्तों के साथ घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। संतान पक्ष से भी कोई बड़ी खुशखबरी आज आपको मिल सकती है।