Loading...
Punjab Govt
HomeHimachalपुलिस बन साइबर ठग करते हैं कॉल, करीब 61 लाख की लूट...

पुलिस बन साइबर ठग करते हैं कॉल, करीब 61 लाख की लूट , ठगी डिजिटल एरेस्ट के जरिए

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव नागनोली में एक व्यक्ति से डिजिटल एरेस्ट के जरिए करीब 61 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में राकेश कुमार पुत्र गुरपाल सिंह निवासी गांव नगनोली ने आरोप लगाया कि उसे 22 नवंबर 24 को एक व्हाट्सप्प कॉल आई और उसे बताया कि उसके खिलाफ तिलक नगर मुंबई में 17 लोगों ने केस दर्ज करवाया हैं और उसके बाद मुझे कई नंबरों से व्हाट्सप्प काल आती रही और सभी अपने आप को पुलिस अधिकारी बताते रहे और पैसे की मांग करते रहे और उनकी मांग के चलते यह अपने विभिन्न विभिन्न खातों से 61,29,066/-रू  दे चुका हैं।

4-12-2024 को फिर काल आई और कहा कि आप पैसे भेजो अन्यथा खत्म कर देंगे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 318(4), 338, 336(3), 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page