Punjab Govt
HomeNationalफिर लगा कर्फ्यू, मोबाइल इंटरनेट सेवाएं हुईं बंद

फिर लगा कर्फ्यू, मोबाइल इंटरनेट सेवाएं हुईं बंद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी आग थमने का नाम नहीं ले रही है। जहां, देश में फिर से सरकार विरोधी प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। शनिवार को हजारों लोग एक बार फिर सड़कों पर उतर आए हैं। आरक्षण विरोध को लेकर शुरू हुए प्रदर्शन अब प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों और सत्तारूढ़ समर्थकों के बीच हुई हिंसा में अब तक 32 लोगों की मौत हो जाने की खबर है। जिसको देखते हुए फिर से भड़की हिंसा के बाद गृह मंत्रालय ने देश में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

बांग्लादेश के गृह मंत्रालय ने देशभर में शाम छह बजे से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है। सरकार के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों के आंदोलन में बड़े पैमाने पर हुई झड़पों और जानमाल के नुकसान के बाद फैसला लिया गया है। इसके अलावा देश के स्कूल और कॉलेजों की क्लासों को भी रद्द कर दिया गया है। सरकार ने कहा है कि वह हिंसक प्रदर्शनकारियों से सख्ती से निपटेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -