Punjab Govt AD
HomeNationalशातिर Delivery Boy: 3 दिन में रचाई 2 शादियां, थाने पहुंची पत्नियां

शातिर Delivery Boy: 3 दिन में रचाई 2 शादियां, थाने पहुंची पत्नियां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

प्रयागराजः जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक डिलीवरी ब्वॉय ने पहली शादी की बात छिपाकर दूसरी युवती से शादी कर ली। दोनों शादी में सिर्फ 3 दिन का ही अंतर रहा। जब दोनों पत्नियों को इसका पता लगा तो उन्होंने इसका विरोध किया जिसके बाद युवक ने दोनों से किनारा कर लिया। अब दोनों पत्नियों ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाई है। दोनों पत्नियां एक साथ थाने पहुंच गईं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सरायइनायत के दलापुर गांव का रहने वाला राहुल उर्फ रामकृष्ण दुबे स्विगी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। गांव की रहने वाली खुशबू से उसकी नजदीकी थी। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। दोनों ने 19 अक्टूबर 2023 को कोर्ट मैरिज कर ली। इसकी जानकारी बाद में घर वालों को हुई। परिवारवालों की मौजूदगी में एक साल बाद 30 नवंबर 2024 दोनों की शादी करवाई। दोनों ने पड़िला महादेव धाम में हिंदू रीति से विवाह की रस्में निभाईं।

खुशबू का कहना है कि उसकी शादी में उसके परिवार ने 2 लाख नकद, 10 ग्राम सोने की चेन, सोने की अंगूठी और घरेलू सामान दिया। शादी के अगले ही दिन राहुल उसे लेकर शहर चला गया। अल्लापुर में किराए के मकान में लेकर रहने लगा। पिछले महीने 25 अक्टूबर को उसने बच्ची को जन्म दिया।

दलापुर गांव की ही शिवांगी का कहना है कि रामकृष्ण ने 4 दिसंबर 2024 को उससे शादी की थी। उसने अपनी पहली शादी की बात छिपा ली थी। शादी में टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल, तीन लाख रुपये नकद, घर गृहस्थी का सामान व लगभग छह लाख रुपये खर्च हुए। शिकायत है कि शाादी के बाद उसके परिवार ने दो लाख रुपये और सोने की चेन की अतिरिक्त मांग की। मना करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया।

दोनों महिलाओं का कहना है कि राहुल ने दोनों के साथ धोखा किया है। दोनों को अंधेरे में रखकर उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी। अब दोनों से ही किनारा कर लिया है। ऐसे में उन दोनों ने संयुक्त रूप से पुलिस आयुक्त प्रयागराज को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। उसके आधार पर अब एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ सरायइनायत संजय गुप्ता ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -