Punjab Govt
HomeHaryanaCRPF जवान का गोली मारकर किया कत्ल, 4 दिन पहले बना था...

CRPF जवान का गोली मारकर किया कत्ल, 4 दिन पहले बना था पिता

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत के गांव खेड़ी दमकन के कुछ युवकों ने सीआरपीएफ जवान की गोलियां मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार कांवड़ यात्रा को लेकर विवाद हुआ था। जिसको लेकर गांव के कुछ युवकों ने छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान की गोलियां मारकर हत्या कर दी। इस घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मृतक की पहचान कृष्ण के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, गांव के ही युवकों ने पहले कृष्ण को घर से फोन कर बाहर बुलाया, फिर उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कृष्ण पिछले 11 वर्षों से सीआरपीएफ में सेवाएं दे रहा था और छुट्टियों में अपने गांव आया हुआ था। इस हत्याकांड ने पूरे गांव को झकझोर दिया है क्योंकि सिर्फ चार दिन पहले ही कृष्ण के घर बेटे की किलकारी गूंजी थी। उसकी पत्नी अभी भी खानपुर पीजीआई में भर्ती है और कृष्ण उनसे मिलने के बाद ही गांव लौटा था।

अब उसकी मौत की खबर से परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। कृष्ण के पिता के अनुसार, कुछ दिन पहले हरिद्वार में कावड़ यात्रा के दौरान गांव के युवकों निशांत और अजय के साथ कहासुनी हो गई थी। पुलिस जांच में भी यही बात सामने आ रही है कि कावड़ को लेकर हुए विवाद ने ही इस हत्याकांड को जन्म दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही सोनीपत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खानपुर पीजीआई भिजवाया गया। मामले में कार्रवाई की जानकारी देते हुए एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि गांव खेड़ी दमकन में सीआरपीएफ जवान कृष्ण की हत्या की गई है। उसके परिजनों की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गांव के दो युवक निशांत और अजय इस मामले में नामजद हैं। आरोपियों की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच की टीमें जुटी हुई हैं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -