- Advertisement -
HomePunjabPunjab News: Gangster Puneet Bains के घर बदमाशों ने चलाई गोलियां, देखें...

Punjab News: Gangster Puneet Bains के घर बदमाशों ने चलाई गोलियां, देखें CCTV

लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में बीती रात गैंगस्टर पुनीत बैंस के घर रात अढ़ाई बजे 2 बाइकों पर सवार 5 बदमाशों ने फायरिंग की। बदमाशों ने घर के बाहर पहले किसी को वीडियो काल की जिसके बाद वह लोग वापस लौट गए। करीब 7 मिनट बाद बदमाश वापस आए और ताबड़तोड़ 2 गोलियां दागी। फायरिंग करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटनास्थल पर सुबह जब पुलिस चौकी जनक पुरी के अधिकारी पहुंचे तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली। सरेआम पुलिस चौकी से चंद कदमों पर बदमाशों ने फायरिंग की जो अपने आप में पुलिस की कार्यशैली और नाइट पेट्रोलिंग को भी सवालों में खड़ा करता है। फायरिंग की घटना के बाद इलाके में सहम का माहौल है।

पुनीत बैंस की मां कमलेश रानी ने बताया कि वह कल देर रात सो रहे थे। तभी अचानक करीब अढ़ाई बजे घर के बाहर कुछ बाइकों की आवाज आई, लेकिन मैंने दरवाजा नहीं खोला। तभी अचानक 5 से 7 मिनट बाद गोलियां चली जिसके बाद परिवार पूरा डर गया। कमलेश ने कहा कि उसका बेटा पुनीत घर पर नहीं रहता। घर पर वह सिर्फ अपनी बेटी के साथ रहती है। घटना के तुरंत बाद ही पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस प्रशासन परिवार का साथ दे रहा है। परिजनों ने बताया कि 2020 में चीमा चौक नजदीक पुनीत को कुछ लोगों ने पीटा था। उसी केस में कल उनकी गवाही है। बदमाश उन्हें डराने की कोशिश कर रहे है। कमलेश ने कहा कि मेरे बेटे पर भी कई मामले दर्ज हैं, लेकिन अब वह काफी सुधर रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाइक सवार आरोपियों की पहचान में पुलिस टीम जुटी हुई है। हमले के कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस को 2 गोलियां चलने के निशान मिले है। इस मामले में परिवार के बयान दर्ज किए गए है। जल्द आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। पुनीत बैंस पिछले 2 महीने से जेल से जमानत पर आया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

- Advertisement -

You cannot copy content of this page