Loading...
- Advertisement -
HomeBreaking Newsभारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत समेत कई होटल मालिकों के साथ ठगी मारने...

भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत समेत कई होटल मालिकों के साथ ठगी मारने वाला क्रिकेटर गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः होटल ताज पैलेस के मालिक से 5.53 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने हरियाणा के क्रिकेटर मृणांक सिंह को गिरफ्तार किया है। मृणांक हरियाणा के लिए अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट खेल चुका है। जुलाई 2022 में आईपीएल की मुंबई इंडियंस टीम का प्रतिनिधित्व करने और कर्नाटक राज्य के वरिष्ठ आइपीएस होने का झांसा देकर वह देश भर में कई होटल मालिकों और यहां तक कि टीम इंडिया के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऋषभ पंत से भी पैसे ऐंठ उन्हें अपना शिकार बना चुका है।एडिशनल डीसीपी नई दिल्ली जिला रविकांत कुमार के मुताबिक 22 अगस्त 2022 को ताज पैलेस होटल के अधिकारी ने चाणक्यपुरी थाने में शिकायत कर कहा था कि मृणांक सिंह नाम का युवक जिसने खुद को क्रिकेटर के रूप में प्रस्तुत किया था।

होटल ताज पैलेस में 22 जुलाई 2022 से 29 जुलाई 2022 तक रुका था। वह करीब 5.53 लाख रुपये के बिल का भुगतान किए होटल से चला गया। बिल के बारे में पूछने पर उसने एडिडास कंपनी द्वारा भुगतान करने की बात कही थी। भुगतान के लिए मृणांक सिंह और उसके प्रबंधक गगन सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि वह बकाया रकम चुकाने के लिए अपने ड्राइवर को नकदी के साथ भेज रहे हैं, लेकिन कोई भी होटल नहीं पहुंचा। भुगतान के लिए बार-बार संपर्क करने पर उसने झूठे बयान और वादे किए और हमेशा गलत जानकारी दी। जिसके बाद केस दज्र कर लिया गया। पूछताछ के लिए मृणांक को नोटिस भेजने पर वह कभी भी जांच के लिए शामिल नहीं हुआ।

उसके पिता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मृणांक को अपनी संपत्तियों से बेदखल कर दिया है। इसके बाद चाणक्यपुरी पुलिस द्वारा मृणांक का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए गए लेकिन बार-बार अपना स्थान बदलने के कारण उसका पता नहीं लग रहा था। उसने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया था। वह अधिकांश संचार इंटरनेट मीडिया पलेटफार्म या इंटरनेट चैटिंग एप्लिकेशन के जरिये करता था। उसके परिचितों को बताया कि वह भारत में नहीं है। अब दुबई में बस गया है। इसके बाद उसके खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट व लुक आउट सर्कुलर जारी कराया गया।

25 दिसंबर को आइजीआई एयरपोर्ट पर आव्रजन अधिकारियों ने उसे तब हिरासत में ले लिया जब वह हांगकांग के लिए उड़ान भरने की कोशिश कर रहा था। बाद में उसे चाणक्यपुरी पुलिस को सौंप दिया गया। आइजीआइ हवाई अड्डे पर हिरासत के दौरान भी मृणांक ने खुद को आलोक कुमार आइपीएस, एडीजीपी कर्नाटक बताकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को फोन करके आव्रजन अधिकारियों को प्रभावित करने का प्रयास किया। लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। पूछताछ के दौरान वह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा और दावा किया कि उसके पिता अशोक कुमार सिंह भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट है। वह 1980 से 90 के दशक तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक आलराउंडर के रूप में खेल चुके हैं।

वर्तमान में वह एयर इंडिया में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी तैनाती आइजीआई एयरपोर्ट पर ही है। जांच से पता चला कि उसने खुद को एडीजीपी कर्नाटक बताते हुए कई लक्जरी रिसार्ट्स व होटलों को लाखों का चूना लगा चुका है। वह होटल, बार, रेस्तरां, युवा लड़कियां, कैब ड्राइवर, खाने की छोटी दुकानें और अन्य को शिकार बना चुका है। ऋषभ पंत से उसने 2020-2021 में 1.63 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। उसके मोबाइल फोन की जांच से पता चला है कि वह कई युवा महिला माडलों के संपर्क में था। उनकी वीडियो और तस्वीरें मिली हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page