Punjab Govt
HomeNationalमहाकुंभ से लौट रहे दंपति की कार टैंकर से टकराई, पति की...

महाकुंभ से लौट रहे दंपति की कार टैंकर से टकराई, पति की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उदयपुरः देर रात हुए एक सड़क हादसे में गुजरात के रियल स्टेट कारोबारी की मौत होने का मामला सामने आया है। तेज स्पीड में आ रही कार खड़े टैंकर से टकरा गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार के आगे का आधा हिस्सा टैंकर की टक्कर के बाद बिखर गया। इसमें मृतक हरेश कुमार रामलाल (52) का शव भी पिचक गया। वहीं हादसे में उनकी पत्नी वर्षा वेन (48) गंभीर घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए थाना अधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि मृतक हरेश कुमार गुजरात के गांधीनगर पंचवटी एरिया कॉलोनी के रहने वाले थे। रात में वे चित्तौड़गढ़ से गुजरात जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार खड़े टैंकर में जा टकराई। दरअसल, टैंकर खराब हो गया था। ऐसे में ड्राइवर ने एयरपोर्ट के पास स्थित कोटा कचौरी की दुकान के पास उसे पार्क कर दिया था।

स्पीड में आ रहे कार सवार हरेश कुमार खड़े टैंकर को अचानक देख न सके और उससे टकरा गए और उनकी मौत हो गई। टक्कर से कार के आगे का आधा हिस्सा टैंकर में फंस गया था। धमाके की आवाज सुन आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पति-पत्नी दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन, टक्कर की वजह से कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। ऐसे में लोगों को इन्हें निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उनका शव कार में फंस गया था। हादसे में उनकी पत्नी घायल है। जिन्हें पास के निजी हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -