Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarPunjab News: बच्चे का इलाज बीच में छोड़ पाकिस्तान वापस जाने को...

Punjab News: बच्चे का इलाज बीच में छोड़ पाकिस्तान वापस जाने को मजबूर दंपति, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बॉर्डर पर छलका दर्द, परिवार ने रोकर सुनाई दास्तां

अमृतसरः श्रीनगर में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार लगातार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त फैसले ले रही है, जिसका खामिआजा पाकिस्तान के आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। पाकिस्तान के सिंध से एक दंपत्ति अपने बच्चे के इलाज के लिए मेडिकल वीजा पर भारत आए थे और उन्हें बच्चे का इलाज बीच में ही छोड़कर वापस पाकिस्तान जाना पड़ रहा है जिसके बाद जब वे अमृतसर के वाघा बॉर्डर पर पहुंचे तो यहां वह भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि वे एक महीने पहले पाकिस्तान के सिंध से अपने बच्चे के इलाज के लिए भारत आए थे और अब उन्हें वीजा होने के बावजूद वापस जाना पड़ रहा है।

इसके साथ ही उनके रिश्तेदारों ने बताया कि उनके भाई और भाभी फिर पता नहीं कब उनसे मिलेंगे और इस फैसले के दौरान उनके बच्चे का इलाज भी पूरा नहीं हो सका है। उन्होंने रोते हुए बताया कि अगर उन्हें यहां रहने के लिए 20 दिन की इजाजत मिल जाती तो उनके बच्चे का इलाज पूरा हो जाता। उन्होंने बताया कि 10 साल बाद उनके भाई भाभी मिलने आए थे, पर अब पता नहीं कब उनसे मिला जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -