Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsदर्दनाक सड़क हादसे में दंपती की मौत, देखें दिल दहलाने वाला CCTV 

दर्दनाक सड़क हादसे में दंपती की मौत, देखें दिल दहलाने वाला CCTV 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मेरठ: हापुड़ कोतवाली इलाके के मेरठ बुलन्दशहर हाइवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए थे। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। सड़क दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। गांव मोड़ी निवासी नूर हसन पत्नी सायरा के साथ हापुड़ दवाई लेने के लिए आ रहे थे। जैसे ही वह मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दंपति हवा में उछल कर जमीन पर गिर गए।

इस दौरान लगभग 10 फिट तक हवा में उछल गए। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान नूर हसन ने दम तोड़ दिया। जबकि अगले दिन रविवार को उसकी घायल पत्नी ने भी दम तोड दिया। मृतक के सात बच्चे हैं। कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -