यमुनानगर: शहर के दंपत्ति ने एक खास तरह का ऐप बनाया है। इस ऐप के जरिए बच्चे खेल-खेल में पढ़ाई भी करेंगे। ऐप लॉन्च होने के बाद से ही काफी संख्या में पेरेंट्स ने इसको डाउनलोड किया है। यह ऐप यमुनानगर के रहने वाले आनंद कादियान और प्रियंका ने बनाया है। इस ऐप के जरिए 0-5 साल तक के बच्चे खेल-खेल में काफी शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे।
प्रियंका और आनंद कादियान का यह कहना है कि कोरोना काल में पढ़ाई के कारण लोगों को बहुत दिक्कत आई। इसेक बाद ऑनलाइन पढ़ाई शुरु हुई है। ऐसे में ऑनलाइन का सिस्टम काफी तेजी से निकल रहा है और इसी के कारण उन्होंने यह ऐप बनाया है। इस ऐप के जरिए बच्चे गेम में खेलते-खेलते पढ़ाई करते हैं, काफी कुछ लर्न कर पाएंगे।
इसमें रिपोर्ट कार्ड भी तैयार होगा जिससे यह पता चलेगा कि किस-किस विषय में बच्चा कितना आगे बढ़ चुका है। उसे कितनी और जरुरत है। दंपति ने बताया कि वह पिछले काफी समय से इस ऐप को बनाने की तैयारी कर रहे थे। अब लगभग डेढ़ महीना पहले इसको लॉन्च किया गया है। अब तक साढ़े 8 हजार अभिभावक इसको डाउनलोड कर चुके हैं।
लोगों को काफी अच्छे व्यूज भी मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह इसके साथ-साथ सरकार से भी इसको लेकर बात कर रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे इसका फायदा उठा पाएं और पढ़ाई में आगे रह पाएं। यह ऐप दंपति की बेटी सुमिरा भी इस्तेमाल कर रही है। उसका कहना है कि इस ऐप से उसे काफी चीजें सीखने और समझने को मिल रही हैं।