इंटक ट्रेड यूनियन की कन्वेंशन सफलतापूर्वक संपन्न
ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के बचत भवन में इंटक ट्रेड यूनियन की कन्वेंशन सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर हिंदी दैनिक समाचार पत्र (आपका फैसला) के वाइस चेयरमैन अशोक ठाकुर जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और प्रेरणादायक विचारों से अवगत करवाया कामगारों ने अपनी अलग अलग समस्याओं के बारे में बड़ी गहनता से चर्चा की।उसमें मुख्य तौर पर भवन निर्माण एवं मनरेगा मजदूरों की मांगों पर विचार किया गया और इसके अलावा मल्टी टास्क वर्कर के लिए मांग की गई कि इनकी दैनिक भोगी बनाया जाए ओर सार्वजनिक क्षेत्र को मोदी सरकार से बचाया जाए और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मांग की गई तथा यह भी मांग की गई कि बोर्ड के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष वरिष्ठ इंटक नेताओं को नियुक्त किया जाए। इस बैठक में ईएसआई हॉस्पिटल से जिन कामगारों को कैशलेस हॉस्पिटल में रेफर किया जाता था उसे सरकार द्वारा बंद कर दिया गया उसे तुरंत बहाल किया जाए। इस बैठक में कामरेड जगत राम शर्मा राष्ट्रीय इंटक संयुक्त सचिव व प्रदेश इंटक महासचिव, प्रेमलाल भाटिया ,रूप सिंह ठाकुर, धर्म सिंह ,राम जी ,नरेश ठाकुर, अश्वनी जोशी ,जसवाल, अनीश राणा ,जगदीश राम, ,भाग सिंह, प्रिंस राणा, तरसेम शर्मा, शिव ठाकुर, वरिष्ठ इंटक के नेता रानो देवी व अन्य इंटक के नेता उपस्थित रहे।
One attachment • Scanned by Gmail
