अंबालाः हरियाणा के अंबाला के सेना क्षेत्र में चल रही पंजाबी फिल्म शेरा की शूटिंग को लेकर विवाद छिड़ गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग बिना अनुमति के चल रही थी। जिसके बाद अब बात सुरक्षा पर पहुंच गई है। इस बीच कंटोनमेंट बोर्ड की टीम ने फिल्म निर्माताओं पर 40 हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया है। फिल्म में पंजाबी कलाकार परमिश वर्मा मुख्य भूमिका निभा रहे है।
अंबाला के सेना क्षेत्र स्थित बंगले में बिना अनुमति के चल रही पंजाबी फिल्म की शूटिंग पर कंटोनमेंट बोर्ड ने 10 हजार रुपए प्रति दिन का जुर्माना लगा दिया है। दरअसल पिछले 4 दिन से यह शूटिंग अंबाला में चल रही थी। जिसके लिए फिल्म निर्माता और डायरेक्टर के द्वारा कंटेंटमेंट बोर्ड और सिविल एडमिनिस्ट्रेशन से किसी प्रकार की कोई भी परमिशन नहीं लीं गई थी। इन 4 दिनों में एक तरफ जहां बंगले के बाहर गार्ड खड़े रहे दूसरी तरफ आवाजाही भी प्रभावित हुई जिसे देखते हुए ये जुर्माना लगाया गया है।
जानकारी के मुताबिक कंटेनमेंट बोर्ड के सदस्य अजय बवेजा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि माल रोड सेट एक बंगले में शूटिंग चल रही है जिसमें पंजाबी कलाकार परमिश वर्मा मौजूद है जिसके लिए किसी प्रकार की कोई परमिशन नहीं ली गई थी और बाहर हो रही और असुविधाओं को देखते हुए निर्माता पर 10 हजार रुपए प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया गया है। जिसका मतलब कुल 40 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
