Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarPunjab Roadways, PUNBUS और PRTC के ठेका कर्मचारियों ने किया बस स्टैंड...

Punjab Roadways, PUNBUS और PRTC के ठेका कर्मचारियों ने किया बस स्टैंड बंद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के ठेका कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पंजाब भर में प्रदर्शन कर रहे हैं। दरअसल, पंजाब रोडवेज के ठेका कर्मचारी उन्हें पक्का करने की मांग कर रहे हैं जिसके चलते पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी की विभिन्न यूनियनों के नेताओं ने राज्य भर में बस स्टैंड 2 घंटे के लिए बंद किया। इसी के चलते अमृतसर बस स्टैंड पर भी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।

यूनियन ने आगे ऐलान किया कि 6, 7 और 8 अप्रैल को कच्चे कर्मचारियों की ओर से मुकम्मल हड़ताल की जाएगी। राज्य महासचिव जोध सिंह ने कहा कि पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारी पिछले लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। सरकार के साथ भी बैठकें चल रही हैं, इसके बावजूद उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। नये ऑर्डर लाये जा रहे हैं, अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी नहीं किया जा रहा है। हर बार उन्हें आश्वासन दिया जाता है कि उनकी मांगें जल्द मान ली जाएंगी, लेकिन उन पर अमल नहीं किया जा रहा है।

अमृतसर पनबस जिला अध्यक्ष हीरा सिंह ने कहा कि उनकी मांग अब भी वही है कि अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी किया जाए तथा ठेकेदारी प्रथा समाप्त की जाए। इसके अलावा अन्य मांगें भी हैं जिन पर सरकार विचार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने 2 घंटे के लिए बस सेवाएं बंद की हैं और 7, 8 और 9 अप्रैल को 3 दिन के लिए पंजाब भर में 2500 बसें हड़ताल पर रहेंगी। इसके साथ ही मंत्री के आवास के समक्ष धरना भी दिया जाएगा।

उन्होंने मांग की कि हज के लिए करीब 10 नई बसें चलाई जाएं, ताकि पंजाब के लोगों को सुविधा मिल सके क्योंकि जब से महिलाओं की यात्रा मुफ्त की गई है तब से बसों में विशेष भीड़ हो गई है, जिससे कई लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उधर, अमृतसर बस स्टैंड पुलिस चौकी इंचार्ज कपिल देव ने बताया कि बस कर्मचारी आज बस स्टैंड के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी हड़ताल 2 घंटे तक चलेगी। इस दौरान उनके द्वारा माननीय पुलिस कमिश्नर के आदेशों के तहत सुरक्षा भी तैनात की गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -