- Advertisement -
HomeHealthChocolate का सेवन Cigarette से भी ज्यादा खतरनाक, हो सकती है ये...

Chocolate का सेवन Cigarette से भी ज्यादा खतरनाक, हो सकती है ये बीमारी

हेल्थः चॉकलेट खाना किसे नहीं पसंद। यही कारण है कि प्यार का इजहार करना हो या गर्लफ्रेंड को मनाना हो, हर मौके पर चॉकलेट सबसे पहला ऑप्शन होती है, लेकिन शायद आपको यह नहीं पता कि यह सेहत के लिए कितनी खतरनाक हो सकती है। हम डॉक्टर या किसी दूसरे की सलाह पर सिगरेट तो छोड़ सकते हैं, लेकिन शुगर हमसे नहीं छोड़ जाता। जैसे सिगरेट सेहत के लिए नुकसानदायक है वैसे ही चॉकलेट भी सेहत के लिए उतनी ही हानिकारक साबित हो सकती है।

आज के लाइफस्टाइल में शुगर हमारी जिंदगी का एक हिस्सा बन चुकी है। हमारे आसपास मौजूद लगभग सभी चीजों में शुगर होता है। हम आइसक्रीम, चॉकलेट, कैंडी, बिस्किट और बाकी कई चीजों का सेवन रोज करते हैं, जिसमें शुगर किसी न किसी तरीके से मिलाया जाता है। शुगर भी दो तरह के होते हैं, एक नेचुरल शुगर जो फलों और डेयरी के सामान में मिलता है इससे शरीर को दिक्कत नहीं होती है लेकिन जिन शुगर को खाने की चीजों में मिलाया जाता है वे हमारे सेहत के लिए काफी खतरनाक होते हैं। शुगर की आदत सिगरेट से भी खतरनाक हो सकती है।

एक अध्ययन में यह पाया गया कि मोटापे से ग्रसित लोग जंक फूड की ओर उसी तरह आकर्षित होते हैं जैसे कोकीन के आदी लोग नशे की ओर। इसका कारण यह है कि प्रोसेस्ड शुगर और फैट मस्तिष्क में ‘रीवार्ड सेंटर’ को उत्तेजित करते हैं। अगर आप लगातार चॉकलेट या मीठी चीजों का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए सिगरेट से भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है क्योंकि फिर आपको इसकी क्रेविंग होने लगती है।

चॉकलेट में मौजूद फैट का स्तर बढ़ने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है। जब कोलेस्ट्रॉल का लेवल ज्यादा हो जाता है, तो इससे हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। पाम ऑयल वाली चॉकलेट में कैडमियम और अन्य टॉक्सिक मेटल्स की मात्रा अधिक होती है, जो किडनी को प्रभावित कर सकते हैं। ये तत्व शरीर में बैक्टीरिया को भी बढ़ावा दे सकते हैं और किडनी की कार्यप्रणाली को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कुछ मामलों में चॉकलेट में मौजूद जहरीले धातु किडनी की खराबी का कारण बन सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page