नई दिल्ली – यूपी के कानपुर के बाद अब राजस्थान में ट्रेन पलटने की साजिश का मामला सामने आया है। राजस्थान के अजमेर में रेलवे ट्रैक पर सीमेंट के भारी भरकम ब्लॉक मिले हैं। ट्रेन को पलटाने के लिए ये पत्थर ट्रैक पर रखे गए थे। गनीमत ये रही कि ट्रेन का इंजन सीमेंट ब्लॉक को तोड़ते हुए आगे निकल गया।
अजमेर में सराधना और बांगड़ ग्राम रेलवे स्टेशन के बीच 2 स्थानों पर शरारती अंसरों ने सीमेंट के 70 किलो वजनी ब्लॉक रख दिए। गनीमत रही कि ट्रेन इन्हें तोड़ते हुए आगे निकल गई और कोई हादसा नहीं हुआ। मामला फुलेरा से अहमदाबाद मार्ग पर रविवार रात का है। यह मालगाड़ी फुलेरा से अहमदाबाद जा रही थी। हालांकि ट्रेन का इंजन इस ब्लॉक को तोड़कर आगे निकल गया जिससे कोई हादसा नहीं हुआ।
घटना की रिपोर्ट पास ही के मांगलियावास थाना पुलिस में डेडिकेटेड फ़्राईट कॉरिडोर कार्पोरेशन के रवि बुंदेला और विश्वजीत दास ने दर्ज करवाई। उन्होंने बताया की ट्रेक पर सीमेंट का ब्लॉक रखा हुआ है मोके पर पहुंचे तो पाया की ब्लॉक टूटकर पास ही पड़ा हुआ है।
