Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomeHimachalकांग्रेस की "झूठ की राजनीति" और "आर्थिक कुप्रबंधन" ने हिमाचल को बदहाली...

कांग्रेस की “झूठ की राजनीति” और “आर्थिक कुप्रबंधन” ने हिमाचल को बदहाली की कगार पर पहुँचाया: कुमार सुमीत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना / सुशील पंडित : भाजपा प्रदेश सचिव कुमार सुमीत शर्मा ने कांग्रेस नेताओं के बयानों पर कड़ा पलटवार करते हुए उन्हें “झूठ का पुलिंदा” करार दिया है। सुमीत ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू की तरह अन्य जिला के कांग्रेस के नेता भी जनता को गुमराह करने और अपनी विफ़लताओं को केंद्र सरकार पर मढ़ने में माहिर हो गए हैं।यही नहीं पिछले कल आयोजित सर्वदलीय बैठक मे भी गुमराह करने वाले आंकड़े देकर अपनी नाकामी छुपाने का कुकृत्य किया गया है।

RDG पर फ़ैलाया जा रहा भ्रम:

प्रदेश सचिव सुमीत ने स्पष्ट किया कि राजस्व घाटा अनुदान (RDG) के विषय पर कांग्रेस केवल राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि वित्त आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है जो वित्तीय मानकों के आधार पर निर्णय लेती है।राजस्व घाटा अनुदान हर राज्य को उस राज्य के सकल घरेलू उत्पाद के आधार पर तय की जाती है और धीरे धीरे कम की जाएगी ऐसा वित्त आयोग पूर्व मे सभी राज्य सरकारों को बता देता है। केंद्र की मोदी सरकार ने आपदा के समय और विकास कार्यों के लिए हिमाचल को सदा उदारतापूर्वक वित्तीय सहायता दी है। लेकिन सुक्खू सरकार ने पिछले तीन वर्षों में प्रदेश के खजाने को केवल अपने मित्रों को नवाज़ने और झूठी गारंटियों के विज्ञापन देने में लुटाया है।पेंशनर व दैनिक भोगी कर्मचारी भी आज DA के लिए इंतज़ार क़र रहे हैं।

सुमीत ने कहा कि प्रदेश सरकार को बताना चाहिए कि चुनाव से पूर्व दी गई ‘गारंटियाँ’ कहाँ हैं? प्रदेश आज आर्थिक तबाही के मुहाने पर खड़ा है, कर्मचारियों को वेतन और पेंशन के लाले पड़े हैं, लेकिन कांग्रेस नेता अपनी नाकामी छुपाने के लिए केंद्र पर दोषारोपण कर रहे हैं। सुमीत ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों से कांग्रेस के इस दुष्प्रचार की पोल खोलेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता अब कांग्रेस के झांसे में आने वाली नहीं है और आने वाले समय में इस जनविरोधी सरकार को करारा जवाब देगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page