Punjab Govt AD
HomeHimachalUnaलोकसभा व विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलेगी करारी हार-वशिष्ट

लोकसभा व विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलेगी करारी हार-वशिष्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : लोकसभा चुनावों व छह विधानसभा के उपचुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। यह बात भाजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक राजीव वशिष्ट ने रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहीं। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस को पटकनी देने के लिए तैयार बैठी है। राजीव वशिष्ट ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार विकास करवाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। कांग्रेस सरकार बजट का ही रोना रो रही है। कांग्रेस पार्टी भाजपा पर तो ऋण लेने की बात करती रही, लेकिन कांग्रेस सरकार खुद भारी भरकम ऋण लेकर प्रदेश पर आर्थिक बोझ डाल रही है। इनके मंत्री व अन्य लोग सरकारी खजाने का खूब दुरुप्रयोग करते रहे। कांग्रेस सरकार के इस कार्यकाल में हर वर्ग दुखी है। कर्मचारियों को समय पर पैंशन नहीं मिल रही है। कई विभागों के कर्मचारियों को दो से तीन महीनों से पैंशन नहीं मिल पाई है। कांग्रेस सरकार अपने इस कार्यकाल में नए प्रोजेक्ट को शुरु नहीं कर पाई, लेकिन भाजपा सरकार के समय से शुरु हुए कार्यो को अधर में लटकाकर रखा है। 

राजीव वशिष्ट ने कहा कि मोदी सरकार अपने 10 वर्षो के कार्यकाल में देश में अभूतपूर्व विकास करवाया। पीएम आवास योजना, हर घर जल से नल, किसान सम्मान निधि सहित कई योजनाएं चलाई है। इन योजनाओं का लाभ गरीब तबके को मिला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब व्यक्ति के खाते में सीधे पैसे डालकर योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। मोदी सरकार ने सरकारी योजनाओं के लिए बिचौलियों का काम खत्म करने का काम किया है। मोदी सरकार के 10 वर्षो में एक भी भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया। जबकि इससे पहले रही सरकारों के समय हजारों-करोड़ों रुपयों के घपले होते रहे है। केंद्र सरकार ने अयोध्या में श्रीराम जी का भव्य मंदिर बनाया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राम जी को काल्पनिक बताते रहे है। जिन्हें जनता अब लोकसभा चुनावों में सबक सिखाएगी। 

उन्होंने कहा कि सांसद अनुराग ने जिला ऊना में अथाह विकास करवाया है। ऊना विस क्षेत्र को पीजीआई सेटेलाईट सेंटर, मदर चाइल्ड केयर सेंटर, क्रिटिकल केयर यूनिट सहित अन्य योजनाएं अनुराग ठाकुर के प्रयासों से ही मिली है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर मोदी कैबिनेट में विश्वसनीय सिपहसलारों में गिने जाते है। इसी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला ऊना सहित हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विकास करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊना को देश की सबसे शानदार वंदे भारत ट्रेन का तोहफा दिया। इसके लिए वह स्वयं ऊना आए थे। वहीं अन्य महानगरों के लिए भी रेल सेवाएं शुरु की गई। उन्होंने कहा कि अब जनता की बारी है। एक जून को भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के पक्ष में मतदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें, ताकि देश में पुन: नरेंद्र मोदी की सरकार बन सके। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -