हरियाणाः विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 6 सितंबर की देर रात दो लिस्ट में 32 उम्मीदवारों का ऐलान किया। पहली लिस्ट में 31 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया। डेढ़ घंटे बाद दूसरी लिस्ट में एक कैंडिडेट का नाम घोषित किया। पार्टी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत अपने सभी 28 सिटिंग विधायकों पर फिर से भरोसा जताया है। पहली लिस्ट में 5 महिलाओं और 3 मुस्लिम चेहरों को भी टिकट मिला है।
पार्टी ने पहली लिस्ट में पानीपत की इसराना सीट के मौजूदा विधायक बलबीर सिंह वाल्मीकि के नाम का ऐलान नहीं किया था। डेढ़ घंटे बाद उनके टिकट की घोषणा अलग से की गई। शुक्रवार दोपहर 3.13 बजे कांग्रेस में शामिल हुईं पूर्व रेसलर विनेश फोगाट को जुलाना से उम्मीदवार बनाया गया है। विनेश फोगाट का ससुराल जींद जिले के बख्ता खेड़ा गांव में है, जो जुलाना विधानसभा सीट के तहत ही आता है। ये जाट बहुल सीट है। भाजपा ने दो दिन पहले जारी अपनी पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। राज्य में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा।
क्रं. सं. विधानसभा सीट उम्मीदवार का नाम
- कालका प्रदीप चौधरी
- नारायणगढ़ शैली चौधरी
- सढ़ौरा रेनू बाला
- रादौर बिशन लाल सैनी
- लाडवा मेवा सिंह
- शहाबाद राम करन
- नीलोखेड़ी धर्मपाल गोंदर
- आसंद शमसेर सिंह गोगी
- समालखा धर्म सिंह छोकर
- खरखौदा जयवीर सिंह
- सोनीपत सुरेंद्र पंवार
- गोहाना जगबीर सिंह मलिक
- बरोदा इंदुराज सिंह नरवाल
- जुलाना विनेश फोगाट
- सफीदों सुभाष गंगोली
- कालनवाली शिशपाल सिंह
- डबवाली अमित सिहाग
- गढ़ी सांपला किलोई भूपेंद्र सिंह हुड्डा
- रोहतक भरत भूषण बत्रा
- कालनौर शंकुलता खटक
- बहादुरगढ़ रजिंदर सिंह जून
- बादली कुलदीप व्यास
- झज्जर गीता भुक्कल
- बेरी डॉ. रघुवीर सिंह कादियान
- महेंद्रगढ़ रावदान सिंह
- रेवाड़ी चिरंजीव यादव
- नूंह आफताब अहमद
- फिरोजपुर झिरका मामन खान
- पुन्हाना मो. इलियास
- होडल उदयभान
- फरीदाबाद एनआईटी नीरज शर्मा
- इसराना बलबीर सिंह
