जालंधर,ENS: भुलत्थ से कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने आज शहर में सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम केजरीवाल के दौरे से पहले प्रेस वार्ता की। इस दौरान खैहरा ने आप पार्टी पर जमकर निशाने साधे। इस दौरान उन्होंने आप सरकार को घेरते हुए सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए है। सुखपाल खैहरा का कहना है कि बीते दिन सीएम मान और केजरीवाल की रैली के दौरान आधे से ज्यादा कुर्सियां खाली पड़ी हुई थी। वहीं उन्होंने 17 जुलाई को छपी खबर के माध्यम से कहा कि कैसे सरकार द्वारा स्कूलों की रिपोर्ट को नंबर दिए जाते है। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 3 साल पहले से स्कूल टॉप लिस्ट में शामिल है। जोकि पंजाब सरकार या दिल्ली सरकार की देन नहीं है। वह केंद्र की देन है।
वहीं उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर स्कूलों का खुलासा करते हुए कहा कि टॉप लिस्ट की बात करें तो दिल्ली के स्कूल पंजाब से आधे में है। उन्होंने कहा कि पंजाब पिछले 3 साल से टॉप में चल रहा है। लेकिन आप सरकार झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रही है। इस दौरान खैहरा ने कहा कि आज वह जालंधर दौरे पर आए तो देखा काफी पैसा सरकार द्वारा बोर्ड पर खर्च किया गया है। वहीं उन्होंने कटारूचक्क के मामले को लेकर एक बार फिर से मामला साधा है। वहीं उन्होंने आप विधायक के किसी पत्रकार पर थप्पड़ मारने के आरोप लगाए है। इसी के साथ खैहरा ने आप के कई और नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि सीएम मान ने अभी तक इन सभी नेताओं के खिलाफ कुछ नहीं किया।