Punjab Govt AD
HomeHimachalकांग्रेस ने संविधान निर्माता अंबेडकर का अस्तित्व खत्म करने का किया पूरा...

कांग्रेस ने संविधान निर्माता अंबेडकर का अस्तित्व खत्म करने का किया पूरा प्रयास: दविंदर भुट्टो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र के बंगाणा कार्यालय में संविधान गौरव दिवस के मौके पर एक बड़ी सभा में कुटलैहड़ के भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक और सामाजिक कार्यकर्ता दविंदर भुट्टो ने मुख्यातिथि शिरकत की। संबोधन में दविंदर भुट्टो ने कहा कि कांग्रेस ने देश में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान और अस्तित्व को खत्म करने का प्रयास किया। भुट्टो ने संविधान दिवस को डॉ. अंबेडकर की विचारधारा और उनके संघर्ष को याद करने का अवसर बताते हुए कहा कि देश आज उनके बनाए संविधान की वजह से ही एकजुट और लोकतांत्रिक है।

दविंदर भुट्टो ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. बीआर अंबेडकर ने भारत के संविधान को गढ़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। लेकिन कांग्रेस ने उनके योगदान को दबाने और उन्हें इतिहास के पन्नों में सीमित करने की कोशिश की। कांग्रेस की यह साजिश केवल उनके विचारों को दबाने तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि उनके सामाजिक सुधार कार्यक्रमों को भी निष्क्रिय करने का प्रयास किया गया।भुट्टो ने कहा कि डॉ अंबेडकर ने दलितों, पिछड़ों और शोषित वर्गों के लिए अधिकार सुनिश्चित करने का काम किया। उन्होंने शिक्षा, रोजगार और समानता के अधिकार को संविधान में स्थान दिलाया, लेकिन कांग्रेस ने उनकी इन नीतियों को ठीक से लागू नहीं किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सामाजिक न्याय के मुद्दों पर हमेशा राजनीति की और हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश की। भुट्टो ने राज्य सरकार की नीतियों को जनता के लिए दुख की सरकार” करार दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जनता की समस्याओं को हल करने में पूरी तरह असफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब, किसान और मजदूरों की आवाज को दबाया जा रहा है और विकास के नाम पर सिर्फ अमीरों का फायदा हो रहा है। सरकार की नीतियां केवल उद्योगपतियों और बड़े कारोबारियों को लाभ पहुंचाने पर केंद्रित हैं। गरीबों के लिए बनाई जाने वाली योजनाएं कागजों में ही सिमट गई हैं। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए है।”

इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, राजकुमार, संविधान गौरव अभियान के जिला संयोजक एवं जिला परिषद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा,  समाजसेवी सुदेश बोहरा ,कैप्टन प्रीतम सिंह, सूरम सिंह, अजय पराशर, सतीश धीमान ,सुभाष सिंह, राजेश कुमार, चमन लाल फोरमैन, संजीव ठाकुर,, मोहन लाल शर्मा, अजय शर्मा, भूषण शर्मा, सुशील रिंकू रिवाड़, चमन लाल फोरमैन, शाम चंदेल, रमेश चंद, पंकज उपमन्यु, सूरम सिंह, गुरमीत सिंह, प्रोमिला देवी के अलावा सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -