कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग द्वारा जारी किये गए शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस 119 सीटों और भाजपा 72 सीटों पर आगे चल रही है।
बता दें कि भाजपा सरकार के कई कैबिनेट मंत्री पीछे चल रहे हैं। बेंगलुरु में भी भाजपा पीछे रह गई है। राज्यभर के 36 केंद्रों में मतगणना से रुझान आ चुके हैं, चुनाव अधिकारियों को परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है।
