नई दिल्लीः दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। दरअसल, सभी पार्टियों द्वारा वोटरों को लुभाने के लिए बड़े-बड़े ऐलान किए जा रहे है। वहीं आप पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। कांग्रेस ने दिल्ली की महिलाओं के लिए प्यारी दीदी योजना का ऐलान किया है। इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे। कांग्रेस ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद सत्ता में आने के बाद महिलाओं को यह राशि दी जाएगी।