Punjab Govt AD
HomeHimachalराजकीय महाविद्यालय बंगाणा में 11वें स्पोर्ट्स एथलेटिक मीट का समापन

राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में 11वें स्पोर्ट्स एथलेटिक मीट का समापन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बेस्ट एथलीट रहे रिशांत और अंकिता ठाकुर

ऊनासुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में आयोजित दो दिवसीय 11वें एनुअल स्पोर्ट्स एथलेटिक मीट का समापन अत्यंत सफलतापूर्वक हुआ। इस कार्यक्रम के समापन समारोह में महाविद्यालय की उप प्राचार्य प्रोफेसर रेखा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजक सचिव और स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। समापन दिन में लॉन्ग जंप, हाय जंप और फन गेम्स जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। लॉन्ग जंप में बॉयज वर्ग में अनुज ने पहला, तरुण ने दूसरा और रिशांत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

हाय जंप में राहुल ने पहला, विवेक ने दूसरा और कुशल ने तीसरा स्थान हासिल किया। फन गेम्स के तहत आयोजित चमच रेस में आइनाजोरिया ने पहला, अनामिका ने दूसरा और आंचल ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। थ्री लैग्स रेस में बॉयज वर्ग में अनुज धीमान और साहिल ठाकुर ने पहला, कृष ठाकुर और अक्षित राणा ने दूसरा और विवेक तथा तरुण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्राओं में साक्षी और तन्वी ने पहला, नीलम और अंकिता ठाकुर ने दूसरा तथा अंकिता और नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

म्यूजिकल रेस में गर्ल्स वर्ग में अंकिता ठाकुर ने पहला स्थान प्राप्त किया। रस्सा कस्सी में अभिनय ठाकुर एंड ग्रुप ने पहला और तीक्ष्ण एंड ग्रुप ने दूसरा स्थान हासिल किया। समापन समारोह के दौरान बेस्ट एथलीट अवॉर्ड्स भी प्रदान किए गए। बॉयज वर्ग में बेस्ट एथलीट का अवॉर्ड रिशांत को और गर्ल्स वर्ग में बेस्ट एथलीट का अवॉर्ड अंकिता ठाकुर को दिया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर रेखा शर्मा ने विजेताओं को मेडल्स से सम्मानित किया और विद्यार्थियों को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से खेलों की महत्वता पर जोर दिया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स के इंचार्ज प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने इस सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य और स्टाफ का धन्यवाद किया, जिनके योगदान से यह आयोजन सफल रहा। समापन समारोह में महाविद्यालय के तमाम स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -