ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के अंतर्गत पैट्रोल पंप मालिक को फोन कर पांच लाख की फिरौती देने व जान से मारने की धमकी दी गई जिसपर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
पुलिस को दी शिकायत में विनोद कुमार उर्फ सैन्टी पुत्र अजमेल सिंह गांव व डा0 बंगाणा जिला ऊना जोकि अम्वे एच0पी0 सैन्टर चलाते हैं।
उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 मई रात को इसके मोबाईल नम्बर पर किसी नामालूम व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल करके इससे 5 लाख की फिरौती मांगी व जान से मारने की धमकी दी।
वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत पुलिस थाना बंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।