Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsबस और ट्रक में टक्कर, 2 की मौ'त, 12 के करीब घायल

बस और ट्रक में टक्कर, 2 की मौ’त, 12 के करीब घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें 2 यात्रियों की मौत हो गई है जबकि 12 के करीब  यात्री घायल हो गए हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला जिले के तोपचांची नेशनल हाईवे पर कोटालअड्डा ओवरब्रिज के पास का है।

बताया जा रहा है कि सुबह यात्री बस ने एक ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। आनन-फानन में घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने एक यात्री को मृत घोषित कर दिया जबकि एक यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लगभग 12 के करीब लोगों का इलाज मेडिकल कॉलेज में हो रहा है। 2 मरीज की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में आने वाले मरीजों के घर वालों से भी संपर्क किया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -