ऊना/सुशील पंडित: 22 मार्च 2025 को बी. बी. ए. विभाग में करण कौशल ने अर्थनीमृति परियोजना के तहत विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग विषय पर जागरूक किया। विद्यार्थियों को भविष्य में आने वाली चुनौतियों के बारे में अवगत करवाया और साथ में विद्यार्थियों को देश की अर्थव्यवस्था में आने वाले कई तरह के उतार चढ़ाव के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। बी. बी. ए. विभाग में सुनील पटौदिया वेलफेयर के फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन सांझा किया।
कार्यक्रम में बी. बी. ए. विभाग के लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिनमें से 21 विद्यार्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए हुआ। बी. बी. ए. विभाग के समन्वयक डॉ शाम सिंह बैंस ने विद्यार्थियों को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मीता शर्मा ने बी. बी. ए. विभाग को भविष्य में ऐसे कार्यक्रम करने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर विभाग के प्राध्यापक प्रो अंजली कौंडल, प्रो विजय कुमार, प्रो किरण बाला, प्रो ऋचा शर्मा उपस्थित रहे।