ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ (एच.जी.सी.टी.ए.) ऊना ईकाई ने निदेशक उच्च शिक्षा के आदेश के विरोध में प्रस्ताव पारित कर महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर सतदेव भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा। उच्च शिक्षा निदेशक द्वारा दिनांक 16 मार्च, 2023 को एक आदेश जारी किया गया है जिसके तहत महाविद्यालयों में कार्यरत प्राध्यापक अपने आसपास के विद्यालयों में जाकर शासन द्वारा विद्यार्थियों को मिलने वाली विभिन्न छात्रवृत्ति योजना का सत्यापन करेंगे।
इस आदेश के मिलते ही एच.जी.सी.टी.ए. के स्थानीय इकाई का प्रतिनिधिमंडल डॉ बलविंदर राणा प्रधान, श्रीमती डॉ मीता शर्मा उपाध्यक्ष, डॉ सुरेश कुमार सचिव, डॉ मदन और प्रो मोनिका ठाकुर संयुक्त सचिव, प्रो अनिता सैनी कोषाध्यक्ष, प्रो पुनीत कंवर, प्रो अश्वनी पटेल और डॉ संजय वर्मा सलाहकार ने प्राचार्य के माध्यम से इस आदेश के खिलाफ अपना विरोध जताया है।
