ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को सहकारिता विभाग मिलने पर हिम्केपस कॉलेज के चेयरमैन बिक्रमजीत सिंह एवं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने बधाई दी है। हिमाचल प्रदेश स्टेट कोआपरेटिव एंड व समैन्ट एवं आम प्रोफेशनल एजुकेशन हिम्केप्स प्रदेश में एक अग्रणी शिक्षा संस्थान है। सहकारिता की शुरुआत भी जिला ऊना के पंजाबर गांव मियां हीरा सिंह द्वारा 18 92 में सहकारिता की नींव रखी थी। यह सौभाग्य की बात है कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को स्टेट सहकारिता विभाग मिलने से प्रदेश के सभी सहकारिता क्षेत्र में चल रहे संस्थानों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका रहेगी। वर्ष 2006 में हिम्केप्स संस्थान की स्थापना भी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के कर कमलों द्वारा की गई थी। आज इस संस्था में कॉलेज ऑफ ला एवं नर्सिंग में बच्चों को शिक्षा देकर प्रदेश में अलग पहचान बनाई है। इस हिम्केप्स संस्थान के अंतर्गत कॉलेज आफ लॉ एंड नर्सिंग से पास आउट छात्र देश प्रदेश के साथ-साथ विदेशों में भी उच्च पदों को प्राप्त करके संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं लॉ कॉलेज से पास आउट दो छात्रों ने प्रवीन लता एवं रजत मनकोटिया ने जज बनकर हिम्केप्स कॉलेज के साथ-साथ हिमाचल का नाम भी रोशन किया है।

उपमुख्यमंत्री को सहकारिता विभाग मिलने पर कॉलेज ऑफ लॉ बढेडा ने दी बधाई
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -