Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsठंड का कहर, 12 राज्यों में छाया घना कोहरा

ठंड का कहर, 12 राज्यों में छाया घना कोहरा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में सोमवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग ने एक्स हैंडल पर बताया कि सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे पंजाब, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में मध्यम से घना कोहरा और चंडीगढ़, पश्चिमी यूपी, पूर्वी एमपी, बिहार, ओडिशा, विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा देखा जा रहा है।   

मौसम विभाग की तरफ से एक्स हैंडल पर दी गई जानकारी के अनुसार आज सुबह 5.30 बजे दिल्ली आईजीआई हवाईअड्डे पर शून्य विजिबिलिटी दर्ज की गई। इसके अलावा दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब के अमृतसर और पटियाला में  विजिबिलिटी-0, चंडीगढ़-500, दिल्ली (पालम)-0, दिल्ली (सफदरजंग)-200, राजस्थान के गंगानगर-0, बीकानेर-200, चूरू और जैसलमेर-500,अजमेर-200, यूपी के झांसी-500 मीटर दर्ज की गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -