Punjab Govt AD
HomeHimachalHimachal News: महाविद्यालय बंगाणा में “कॉफी विद प्रिंसिपल” का आयोजन

Himachal News: महाविद्यालय बंगाणा में “कॉफी विद प्रिंसिपल” का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में आज एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल के अंतर्गत “कॉफी विद प्रिंसिपल” कार्यक्रम के दूसरे सत्र 2.1 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उन छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिन्होंने कक्षा और पुस्तकालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कर उत्कृष्ट अनुशासन का उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में चयनित छात्रों ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त किया। डॉ. ठाकुर ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए कहा कि “कॉफी विद प्रिंसिपल” केवल उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित करने का मंच नहीं है, बल्कि यह छात्रों और प्रशासन के बीच एक रचनात्मक और सशक्त संवाद की पहल है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन प्रत्येक माह की पहली तिथि को किया जाता है, जिसमें पिछले माह अकादमिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आमंत्रित किया जाता है।

इस विशेष अवसर पर प्राचार्य के साथ विद्यार्थियों को विचार-विमर्श करने, अपने अनुभव साझा करने और सुझाव प्रस्तुत करने का अवसर मिला। डॉ. ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार के संवाद छात्रों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संवाद कौशल विकसित करने में सहायक सिद्ध होंगे। “एक कप कॉफी के साथ साझा किए गए विचार विद्यार्थियों के भविष्य की दिशा तय करने में मील का पत्थर बन सकते हैं,” उन्होंने जोड़ा। कार्यक्रम में संकाय सदस्य प्रो. अनिल शर्मा, प्रो. किरण कुमारी, प्रो. कृष्ण चंद, प्रो. सिकंदर नेगी, डॉ. किरण ठाकुर एवं प्रो. निकिता गुप्ता सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। “कॉफी विद प्रिंसिपल” जैसी पहल न केवल विद्यार्थियों को उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करती है बल्कि शिक्षकों और छात्रों के बीच की दूरी को पाटकर महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण को और अधिक समृद्ध बनाती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -